फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान मंदिर से नगी और मुकुट चोरी

Fri, 30 Jun 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
इसी हनुमान मंदिर में हुई चोरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन। कोतवाली क्षेत्र में स्थित श्री बिरिया खेड़ा हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर चोर हजारों की नगदी व चांदी का मुकुट चोरी कर ले गए। सुबह मंदिर के पुजारी ने घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। पुलिस ने जांच पड़ताल कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

बिरिया खेड़ा हनुमान मंदिर का ताला बुधवार रात चोरों ने तोड़ दिया। चोर मंदिर से चढ़ौती के रखे 20-30 हजार रुपये और चांदी के 500 ग्राम के तीन मुकुट को चुरा ले गए। मंदिर के पुजारी नायक चंद्र मिश्रा निवासी ओझा कस्बा जालौन ने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुुंचकर मौका मुआयना किया। कोतवाली प्रभारी महाराज सिंह ने बताया कि दो, तीन संदिग्धों को उठाया गया हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें