फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक चोरी, रिपोर्ट दर्ज 18-39-21

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मोहल्ला शिवगंज मंडी निवासी आलोक संगल ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कार्पोरेशन बैंक में किसी काम से गया था। उसने अपनी बाइक बैंक के बाहर खड़ी की थी। जब वह अपना काम करके बैंक से लौटा तो उसे बाइक गायब मिली। इसके अलावा विक्रांत पुत्र यशपाल निवासी सिसौली परिचित को लेने के लिए रेलवे स्टेशन पर आया था। रिजर्वेशन काउंटर के पास बाइक खड़ी करके अंदर गया था। इसी दौरान उसकी भी बाइक चोरी कर ली। दोनों मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हादसे की रिपोर्ट दर्ज
शामली। बुधवार को नगर के कैराना रोड स्थित एक निजी अस्पताल के सामने मोपेड चालक ने लिलौन निवासी महिला शिमला को टक्कर मार दी थी। इसमें वह गंभीर रूप घायल हो गई थी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शिमला के भाई देवी सिंह ने कोतवाली में मोपेड चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें