फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार सजायाफ्ता के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

Wed, 04 Apr 2018 11:28 PM IST
अमर उजाल, जालौन
विज्ञापन
सजायाफ्ता के घर पर नोटिस चस्पा करते एसआई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पेशी के दौरान जिला जजी से भागे सजायाफ्ता के खिलाफ सीजेएम कोर्ट ने 82 की कार्रवाई की है। बुधवार को पुलिस ने उसके घर में कुर्की का नोटिस चस्पा किया। 25 दिन के अंदर कोर्ट में हाजिर न होने पर उसके घर की कुर्की कर दी जाएगी। वह हत्या में उरई जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था।
विज्ञापन


जिला कारागार में हत्या में चकजगदेवपुर निवासी देवेंद्र सिंह यादव उर्फ दाऊ पुत्र करन सिंह यादव उम्रकैद की सजा काट रहा था। करीब डेढ़ माह पूर्व पेशी के दौरान वह जिला जजी परिसर से पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। इसमें मामले में पुलिस ने उसे शरण देने वाले चार लोगों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई थी। काफी प्रयास के बाद भी वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। इस पर बुधवार को सीजीएम कोर्ट के जज ने उसके खिलाफ 82 की कार्रवाई का आदेश दिया। आदेश की तामील करते हुए फैक्ट्री एरिया चौकी इंचार्ज आनंद पांडे ने चकजगदेवपुर गांव जाकर देवेंद्र के घर में कुर्की का नोटिस चस्पा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें