टूटी हुई पंप की मशीन दिखाते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
अपने ही भाई के पेट्रोल पंप पर कब्जे को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष कदौरा ने अपने पुत्र व साथियाें के साथ शनिवार की देर रात हमीरपुर हाईवे स्थित पेट्रोल पंप पर धावा बोलकर वहां तैनात कर्मियाें के साथ मारपीट कर दी। जब उन्होंने विरोध किया तो पेट्रोल पंप मशीन तोड़ दी। सूचना पाकर पंप मालिक मौके पर पहुंचा तो हमलावराें ने उसे भी पीटा। मौके
पर पहुंची पुलिस ने पंचायत अध्यक्ष के पुत्र को हिरासत में ले लिया। मामला नगर पंचायत अध्यक्ष का होने पर पुलिस मामले के निपटाने में लगी है। पीड़ित ने भाई व उसके समर्थकाें के खिलाफ तहरीर दी है। कदौरा थाना व कस्बा निवासी अरविंद कुमार का सिद्धार्थनगर मुहल्ले में हमीरपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप है। शनिवार की रात वहां पर पेट्रोल पंप कर्मी मौजूद थे। तभी
नगर पंचायत कदौरा के अध्यक्ष अखिलेश कुमार अपने पुत्र सुनील कुमार व समर्थकों के साथ वहां पहुंचे। कर्मियाें से पंप की चाबी मांगी। जब उन्हाेंने चाबी देने से मना किया तो आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष ने अपने समर्थकों के साथ कर्मियाें की पिटाई कर पंप की मशीन तोड़ दी। जानकारी मिलने पर रात में ही अरविंद मौके पर पहुंचे और भाई को उपद्रव
करने से मना किया। इस पर उसने उसे भी पीट दिया। वहां से गुजर रहे लोगों ने मामले की जानकारी पर कदौरा पुलिस पहुंची तो उपद्रव कर रहे लोग भाग निकले। पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष के पुत्र सुनील कुमार को हिरासत में ले लिया। पीड़ित अरविंद ने अपने भाई अखिलेश व उसके पुत्र सुनील के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस अभी मामले में
समझौता कराने में जुटी है। इस बाबत जब कोतवाल लालमणि सिंह का कहना है कि दोनाें भाइयाें के बीच जमीन का विवाद है जिस जमीन पर पेट्रोल पंप है उसकी रजिस्ट्री पिता कालीदीन ने अखिलेश के नाम कर दी है। उन्हाेंने बताया कि उन्हाेंने आरोपियाें के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई में चालान किया है।