फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौरंग लदे ट्रैक्टर पकड़े, रायफल भी मिली

Sat, 04 Feb 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
डकोर थाने में खड़ा मौरंग से लदा ट्रैक्टर। जिसे थाना पुलिस ने पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डकोर थाना क्षेत्र के गांव टीकर में ट्रैक्टरों में अवैध मौरंग ढुलाई की सूचना स्थानीय लोगों ने डायल 100 को दी। पुलिस को आते देख ट्रैक्टर चालक मौके से भाग खड़े हुए। मौके पर पहुंचे पीआरबी प्रभारी ने मौरंग से भरी तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियों को कब्जे में लिया। वहीं पुलिस ने एक ट्रैक्टर में भरी मौरंग में दबी एक देशी रायफल भी बरामद की है। रायफल देख पुलिस भी चकित
विज्ञापन


रह गई। शुक्रवार की रात गांव टीकर स्थित बालू खदान से अवैध तरीके से ट्रैक्टरों में मौरंग भर कर ले जाने की सूचना स्थानीय लोगों ने डायल 100 पर दी। 1581 गाड़ी में तैनात पीआरबी प्रभारी हेड कांस्टेबल उमाशंकर रावत, हमराही सिपाही प्रदीप सिंह, तेज सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और मौरंग लदे तीन ट्रैक्टरों को कब्जे में ले लिया। अंधेरे का फायदा उठा कर ट्रैक्टर

चालक भाग निकले। पुलिस ने इन्हीं ट्रैक्टरों में से एक से मौरंग में दबी देशी राइफल भी बरामद की। डायल 100 के प्रभारी ने तीनों ट्रैक्टरों को थाना डकोर में पुलिस अभिरक्षा में खड़ा करा
विज्ञापन


दिया है। वहीं डकोर इंस्पेक्टर विमलकांत मिश्रा का कहना है कि पकड़े गए तीनों ट्रैक्टरों को सीज कर दिया है। रही बात रायफल की तो हो सकता है, इसे चेकिंग दस्ते पर हमले के लिए भी रखा गया हो। फिलहाल गंभीरता पूर्वक जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें