अधिकारियों द्वारा पकड़ी गई पोकलैंड मशीनें।
- फोटो : amar ujala
थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव स्थित मौरंग खदान पर हो रही अवैध खनन की शिकायत काफी दिनों से जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर को मिल रही थी। शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला, खनन सर्वेयर मनोज कुमार व कदौरा पुलिस को छापा मारने का निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही मंगलवार को संयुक्त टीम ने बड़ागांव खदान पर छापा मारा।
टीम को देखते ही घाट पर हड़कंप मच गया और मौजूद कर्मचारी भाग गए। मौके पर पहुंची टीम ने अवैध खनन कर रहीं छह पोकलैंड मशीनें पकड़ कर सीज कर दी हैं।
इस मामले में एसडीएम सुनील शुक्ला ने बताया कि हमीरपुर के पट्टाधारक बड़ागांव से खनन करा रहे थे, जिसकी शिकायत जिलाधिकारी से ग्रामीणों ने की थी, जिस पर टीम ने छापा मारकर छह पोकलैंड मशीन पकड़ीं। इस दौरान इंस्पेक्टर कामता प्रसाद, लेखपाल सचिन गुप्ता, अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ।