फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंबे में मिला मासूम का शव, हड़कंप

Wed, 13 Feb 2019 12:18 AM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
बंबे - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
रेंढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम भगवंतपुरा निवासी सुंदरलाल दोहरे का 5 वर्षीय पुत्र अमन सोमवार की शाम उसके साथ खेत पर गया था। पिता खेत पर काम करने लगा तभी अमन इधर-उधर हो गया। खेत में काम करने के बाद पिता ने मासूम की खोजबीन की तो वह कहीं नहीं दिखा। पिता ने सोचा कि वह शायद घर पहुंच गया हो। उन्होंने घर जाकर जानकारी की तो घर में भी मासूम न मिलने से पिता फिर खेत की ओर आया और बंबे के आसपास उसकी तलाशी की।
विज्ञापन


बंबे के किनारे मासूम की चप्पल और लैट्रीन पड़ी मिली। जिसपर पिता ने ग्रामीणों के साथ बंबे के पानी में खोजबीन की तो उसका शव पानी में पड़ा मिला। इसपर लोगों ने थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब यह खबर घर पहुंची तो मां बबली बदहवास हो गई। सुंदरलाल ने बताया कि अमन उसका बड़ा पुत्र है। घर में बड़ा होने की वजह से वह सबका चहेता था। उसके एक पुत्री कली डेढ़ वर्ष की है व एक माह का एक पुत्र छोटू है। पुलिस का अनुमान है कि हो सकता है कि बच्चा बंबे के किनारे शौच कर रहा हो, तभी उसका पैर फिसल गया और वह बंबे में जा गिरा हो। परिजन भी कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें