फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की धारदार हथियार से हत्या

Fri, 22 Jun 2018 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
कमरे में जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बंगरा निवासी बउआ भदौरिया के मकान में पिछले एक माह से औरैया निवासी छोटू (25) किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे उसका शव कमरे में पड़ा मिला। उसके शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से प्रहार किए जाने के निशान थे, साथ ही कमरे में खून फैला था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया।

विज्ञापन


पड़ोसियों ने बताया कि छोटू गांव में फेरी लगाकर गुब्बारे बेचता था।  गुरुवार की रात करीब 10 बजे वह कमरे में आया था। ग्रामीणों ने बताया कि रात में उसके कमरे से झगड़ा होने की आवाज आ रही थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें