फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत

Fri, 22 Jun 2018 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

रिश्तेदारी से लौट रहे बाइक सवार दंपति ट्रक की चपेट में आ गए। पति की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पत्नी ने कुछ घंटे बाद कानपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दंपति के साथ मौजूद छह वर्षीय नाती भी चुटहिल हो गया है। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।  

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के रामनगर निवासी जमुना रैकवार (55) बाइक पर पत्नी विमला (50) और नाती विशाल (6) पुत्र होरीलाल के साथ गुरुवार की रात बहन की ससुराल चौरिहन पुरवा से निमंत्रण में शामिल होकर घर लौट रहा था। रात करीब 9 बजे पड़मई गांव के पास पीछे से आ रहे किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। पति-पत्नी बाइक से गिरकर वाहन की चपेट में आ गए। कुचल जाने से जमुना की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी विमला को भी गंभीर चोटें आईं।

नाती विशाल गोद में होने की वजह से दूर जा गिरा और उसे मामूली चोटें आईं। कोतवाली पुलिस ने जमुना के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल विमला को रात में ही सीएचसी पहुंचाया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से उसे कानपुर भेज दिया गया। कानपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर विमला की भी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि जमुना मजदूरी करता था।
विज्ञापन


परिवार के दो लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उधर, कोतवाली के उप निरीक्षक केके सिंह यादव ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन के बारे में अभी पता नहीं चला है। मृतकों के परिजनों ने फिलहाल तहरीर भी नहीं दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें