फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह से लौट रहे युवक को मारपीट कर लूटा

Fri, 30 Mar 2018 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
लूट - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला सुशील नगर निवासी सोनू पुत्र दयाराम गुरुवारदेर शाम शहर के कोंच रोड पर स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह में शामिल होने गया था। कुछ देर वहां रुकने के बाद रात करीब 9 बजे वह बाइक से वापस घर आ रहा था। जैसे ही वह कोंच रोड स्थित खत्री के बगीचा के पास पहुंचा तभी पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन


नकाबपोश बदमाशों ने सोनू को पीटना शुरू कर दिया। इससे पहले की वह कुछ समझ पाता बदमाशों ने उसकी शर्ट की जेब में पड़े एक हजार रुपये, मोबाइल छीन लिया। साथ ही उसे धक्का देकर गिराते हुए उसकी बाइक भी लूट कर ले गए। बदमाशों के जाने के बाद सोनू किसी तरह कोतवाली पहुंचा और उसने पुलिस को अपने साथ हुई लूट की तहरीर दी।

पुलिस ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि टीम को जांच के लिए भेजा गया था, जहां किसी भी व्यक्ति ने लूट होती नहीं देखी और न ही वहां पर एक कोई जानकारी मिली। सोनू के बारे में पता किया जा रहा है। दोनों बिंदुओं पर जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें