घर में सो रहे युवक को पुरानी रंजिश में मौत के घाट उतार दिया गया। हत्यारे
घर में दाखिल हुए, किसी वजनी चीज से युवक का सिर कूचकर भाग निकले और किसी
को भनक तक नहीं लगी। हत्याकांड में मृतक के छोटे भाई के ससुरालवालों पर
आरोप लगाया गया है। पत्नी ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। मौके
पर पहुंचे एसपी एन. कोलांचि ने फोरेंसिक टीम के
जरिए साक्ष्य जुटाए।
उन्होंने बताया कि हत्या के पीछे जमीन की रंजिश बताई गई है। इसके अलावा भी
पुलिस कई बिंदुआें पर जांच कर रही है। यह सनसनीखेज वारदात रविवार रात
चुर्खी थाना क्षेत्र के गांव खल्ला में हुई। यहां के शिवकुमार (40) पुत्र
सुक्खू अपने कमरे में सो रहे थे। पत्नी गुड्डी बच्चाें के साथ दूसरे कमरे
में सो रही थी। रात करीब 2 बजे पड़ोस के पांच
युवक छत से घर में दाखिल हुए
और शिवकुमार की हत्या करके निकल गए। सुबह छह बजे पति को जगाने पहुंची
गुड्डी उसका खून से लथपथ शव देख चीख पड़ी। ग्रामीणों के सूचना पर आए
थानाध्यक्ष जेपी सिंह से जानकारी पाकर एसपी भी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक
टीम के साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी
के बाद ही उनके नाम खोलने की बात कह रही है। गुड्डी
ने पुलिस को बताया कि शिवकु मार के छोटे भाई रामसुमरन ने करीब आठ साल
फांसी लगा ली थी। उसकी पत्नी को शक था कि उसकी हत्या की गई है। इसी से उसके
मायके वालाें ने गुड्डी को विधवा करने की धमकी दी थी। गुड्डी के मुताबिक
उसके देवर के ससुरालीजन रविवार दोपहर ही गांव आ गए थे। उन्हाेंने रात में
दारू की पार्टी की और रात को उसके पति को मौत के घाट उतार दिया।