ट्रैक्टर में लाद लाई पुलिस कबूतरा डेरा पर मिला सामान।
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली पुलिस ने रविवार देर रात अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की। महेशपुरा रोड स्थित कबूतरा डेरा पर छापा मारकर दस हजार लीटर लहन नष्ट कराने के साथ ही दो हजार लीटर कच्ची शराब बरामद की। पुलिस की इस कार्रवाई पर कबूतरा महिलाओं ने काफी हंगामा भी किया। चुनाव को देखते हुए अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा
कसने के एसपी डॉ. राकेश सिंह के निर्देश पर रविवार देर रात कोतवाली पुलिस ने एक बार फिर बड़ा अभियान चलाया। एसडीएम मोईन उल इस्लाम व सीओ नवीनकुमार नायक की अगुवाई में पुलिस ने महेशपुरा रोड स्थित कबूतरा डेरा पर छापा मारकर वहां धधकती भट्ठियाें को तोड़ दिया। गड्ढों में सड़ रहा तकरीबन दस हजार लीटर लहन नष्ट करा दिया। दो
हजार लीटर कच्ची शराब बरामद की। मौके पर मिला तमाम सामान पुलिस ने जब्त कर लिया और कोतवाली उठा लाई। पिछले तीन महीने के दौरान की यह तीसरी बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। एसडीएम व सीओ ने बताया है कि इस तरह के अभियान लगातार चलते रहेंगे।