दिल्ली रोडवेज बस से राठ जा रहे युवक को जहरखुरान गिरोह ने इटावा के पास नशीली चाय पिलाकर अचेत कर दिया। नशे की डोज ज्यादा होने पर युवक सीट पर ही अचेत हो गया और गिरोह के लोग उसका सामान नकदी लेकर फरार हो गए। इधर जब बस उरई आई तो चालक, खलासी ने यात्री को अचेत देखा तो उसे राठ रोड पर उतारकर चले गए। वहां से गुजर
रहे लोगाें की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इमरजेंसी में तैनात डाक्टर ने बताया कि युवक को नशीला पदार्थ दिया गया है। शहर कोतवाली के राठ रोड बस स्टैंड से कुछ आगे सड़क किनारे लोगाें ने मंगलवार की सुबह एक युवक को अचेत पड़ा देखा तो वहां भीड़ लग गई। सूचना पाकर
कोतवाली पुलिस पहुंची और उसको जिल ाअस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसकी पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन उसे कोई पहचान
नहीं सका। मृतक की जेब में दिल्ली से राठ तक का टिकट भी मिला है। पुलिस ने राठ पुलिस से भी संपर्क साधा है। कोतवाल आलोक सक्सेना ने बताया कि युवक के साथ जहरखुरानी की आशंका लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। आसपास के जिलाें की पुलिस से संपर्क कर युवक की पहचान कराई जा रही है।