डकोर थाना क्षेत्र ग्राम मुहम्मदाबाद निवासी मंगल सिंह राजपूत पुत्र हरनाथ सिंह राजपूत उरई बैंक से पुत्री की शादी के लिए रुपये निकालने गए थे। घर पर केवल मंगल सिंह की पत्नी और पुत्री थी। जो अपने पुराने घर पर साफ सफाई का काम कर रही थी। जबकि उनका पुत्र संजय और पिता हरनाथ सिंह खेतों पर काम करने गए थे। घर को सूना देख चोर पीछे के दरवाजे से घुस गए।
जिस कमरे में पुत्री की शादी का समान व जेवर और नगदी रखी हुई थी। उस कमरे का ताला तोड़कर चोर घुस गए और पूरी पेटी ले गए। जिसमें जेवर और नगदी रखी हुई थी। जब मंगल सिंह की पत्नी व पुत्री घर आये तो कमरे का ताला टूटा देखा तो होश उड़ गए । परिजनों के घर पहुंचने पर मंगल सिंह ने चोरी की घटना की सूचना यूपी डायल 100 और डकोर पुलिस को दी।
मौके पर पहुंचे डकोर कोतवाल विनोद मिश्रा ने छानबीन शुरू की। मंगल सिंह ने थाना पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री के शादी के लिए जेवर बनवाए थे। जिसकी कीमत 3 लाख रुपये थी साथ ही 15 हजार रुपये नगद रखे हुए थे।
मंगल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया उसकी पुत्री रेनू कि शादी 21 फरवरी को ग्राम बड़ा खरका थाना चिकासी जिला हमीरपुर में तय हुई है। अभी चार दिन पूर्व ही उसकी गोद भराई होनी थी। इसलिए वह कुछ रुपये निकालने उरई स्थित बैंक गए थे। अभी दो दिन पूर्व ही वह पुत्री के जेवर सुनार के पास से लाए थ