फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में जेसीबी, ओवरलोड वाहन पकड़े

Mon, 12 Mar 2018 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
अवैध खनन में पकड़ी गई जेसीबी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पुलिस को मिट्टी के अवैध खनन एवं ओवरलोड वाहनों की शिकायत लगातार मिल रही थी। इस पर कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने अभियान चलाया। पुलिस ने हुल्की माता मंदिर के पास हो रहे अवैध खनन के वक्त ही दबिश दी। इस पर खनन कर रहे मजदूर जेसीबी छोड़कर भाग खड़े हुए। मिट्टी लादकर ले जा रहे एक ट्रैक्टर को भी पकड़ा गया। इसके अलावा हरदोई गूजर मार्ग पर रोक के बावजूद ओवरलोड ट्रकों का लगातार संचालन हो रहा था। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ओवरलोड तीन ट्रकों को कोतवाली में खड़ा कराया।

विज्ञापन


तो वहीं, बाहर से नगर में बिक्री के लिए लगातार आ रहे ईंट लदे ओवरलोड ट्रैक्टरों की शिकायत पर कोंच चौराहे के पास से 5 ओवरलोड ईंट लादे ट्रैक्टरों को भी कोतवाली में खड़ा कराया गया। पुलिस सभी वाहनों का सुसंगत धाराओं में चालान कर रही है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से मिट्टी खनन माफियाओं एवं ओवरलोड वाहन चालकों में दिनभर हड़कंप मचा रहा। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि ओवरलोड वाहनों का संचालन एवं अवैध खनन कतई नहीं होने दिया जाएगा। यदि कोई ऐसा करता हुआ मिला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें