फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में अधेड़ का गुप्तांग चबाया

Sat, 23 Jul 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
land - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
जमीनी विवाद को लेकर हमलावर मां बेटे ने एक अधेड़ को जमीन पर गिराकर जमकर मारा पीटा। इसके बाद महिला ने उसके कपड़े फाड़कर दांताें से गुप्तांग काट लिया। इससे अधेड़ बुरी तरह से जख्मी हो गया। अधेड़ को गंभीर हालत में परिजनाें ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डाक्टर ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। चुर्खी थाना क्षेत्र के गांव
विज्ञापन


खांखरी निवासी राजकुमार (50) पुत्र घुईयन का गांव के ही अनिल कुमार से जमीन का विवाद चल रहा है। शुक्रवार की देर शाम राजकुमार गांव में जा रहा था। तभी अनिल व उसकी मां लीलावती ने राजकुमार को घेर लिया और उसको जमीन पर पटक कर जमकर मारापीटा। इसके बाद लीलावती ने उसके कपड़े फाड़कर उसका गुप्तांग चबा लिया। इससे वह लहूलुहान हो

गया। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को जिलाअस्पताल लाए जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए डाक्टर ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। मामले की तहरीर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें