फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के जले शव के पास फंदे से लटका मिला पति

Mon, 23 Apr 2018 11:31 PM IST
अमर उजाल, जालौन
विज्ञापन
परिजनों से पूछताछ करते इंस्पेक्टर विनोद मिश्रा। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोंच के नया पटेल नगर मोहल्ले में सोमवार सुबह पत्नी के जले शव के पास ही पति का फंदे से लटका शव मिला, जिससे सनसनी फैल गई। दोनों शव करीब पांच-छह दिन पुराने लग रहे हैं। पत्नी की हत्या के बाद पति के आत्महत्या करने का शक पुलिस जता रही है। दोनों रिश्ते में जेठ-बहू और जीजा-साली भी थे, पर पति-पत्नी की तरह ही रहते थे। हालांकि, बेटे ने दी तहरीर में कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन


नदीगांव के भिलौर गांव निवासी कमलेश (50) पुत्र मोहनलाल का शव कोंच के मोहल्ला नया पटेल नगर स्थित मकान में जाल के सहारे फंदे से लटका मिला। पास ही चारपाई पर पत्नी कैलाशी (40) का शव भी पड़ा हुआ था। कमलेश की पहली पत्नी गुड्डी देवी की डेढ़ साल पहले और तीन साल पहले कमलेश के छोटा भाई बाराती की मौत हो चुकी थी। इसके बाद कमलेश और बाराती की पत्नी कैलाशी दोनों पति-पत्नी की तरह ही भिलौर के मकान में रहते थे। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों ने मंदिर में शादी की थी। अक्सर दोनों कोंच भी आया जाया करते थे। करीब एक सप्ताह पूर्व दोनों अचानक भिलौर से लापता हो गए। इस पर गुड्डी के बेटे पंकज और अजय सोमवार को उन्हें तलाशते हुए कोंच के पटेलनगर स्थित मकान पहुंचे। पंकज के मुताबिक, मकान के भीतर घुसते ही तेज दुर्गंध आ रही थी। सारे दरवाजे खुले हुए थे, जीने के रास्ते से जब वे ऊपर आंगन में गए तो मां-पिता के शव देख दंग रह गए।

पुलिस ने बताया कि कैलाशी का शव चारपाई पर पड़ा था और बगल में ही जाल से रस्सी के सहारे कमलेश का शव लटक रहा था। कैलाशी का चेहरा जला हुआ था और एक हाथ का हिस्सा पूरी तरह काला पड़ा था। दोनों शवों पर कीड़े रेंग रहे थे। आनन फानन में पड़ोस के लोगों को सूचना देने के बाद पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई। पुलिस टीम के पहुंचने के बाद एसपी और फोरेंसिक टीम पहुंच गई। पुलिस फिलहाल मामले को पारिवारिक विवाद में पत्नी की हत्या और पति की आत्महत्या से जोड़कर देख रही है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद का कहना है कि फिलहाल पंकज की ओर से माता-पिता की मौत की तहरीर मिली है। किसी पर कोई आरोप-प्रत्यारोप भी नहीं लगाए हैं। उनकी मौत कैसे हुई है, इसकी वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मालूम चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें