फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सेंध लगाकर लाखों की चोरी

Fri, 08 Jan 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़ के एक गांव में चोरों ने घर में सेंध लगा दी और लाखों के जेवर व नकदी पार कर दी। सुबह जब घर के लोग जागे तो उन्हें कमरे का सामान अस्त व्यस्त मिला। चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है। माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बिरिया निवासी छोटेलाल गुरुवार की रात अपने परिजनों के साथ घर में ही सो रहे थे। तभी रात में चोर सीढ़ी लगाकर
विज्ञापन


उनके घर में प्रवेश कर गए और कमरों में रखे दो सोने के हार, आठ चूड़ी, दो अंगूठी, मंगलसूत्र, हाफ पेटी व 50 हजार की नकदी पार कर ले गए। चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया और परिजनों क ो इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह जब घर के लोग जागे तो उन्हें कमरों का सामान अस्तव्यस्त मिला। छानबीन करने पर यह सामान गायब था। आनन फानन में

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन श्ुारू कर दी। छानबीन के दौरान तीन बक्शा व एक सूटकेस घर से कुछ दूरी पर स्थित गन्ने के खेत में पड़ा मिला। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन


चोर को ग्रामीणों ने दौड़ाया
भैंसा चोरी करके ले जा रहे चोर को ग्रामीणों ने घेराबंदी कर ली। चोर भागने में कामयाब हो गया। थाना क्षेत्र के ग्राम धमना निवासी लालाराम का भैंसा घर के बाहर बंधा था। देर शाम एक चोर इसे लेकर गांव के बाहर जाने लगा। जब लालाराम को इसकी जानकारी हुई तो उसने ग्रामीणों के साथ मिलकर चोर की घेराबंदी की। ग्रामीणों को देखकर चोर भैंसा को छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें