नगर कोतवाली क्षेत्र के सिकरी राजा गांव में एक युवक ने सूने घर में सूदखोरों से तंग आकर फंदा कसकर जान दे दी। बुधवार को उसे फंदे पर लटका देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। जानकारी पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कोतवाल के मुताबिक परिजनों ने घटना के संदर्भ में कोई तहरीर नहीं दी है। अगर प्रार्थना पत्र आता हैं तो जांच के बाद आगे की
कार्रवाई की जाएगी। घटना के एक दिन पूर्व सूदखोरों ने मृतक की बाइक छीन ली थी, लेकिन सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने बाइक दिला दी थी। ग्राम सिकरीराजा निवासी अरुण कुमार उर्फ पप्पू (32) पुत्र रामप्रकाश निरंजन ने मंगलवार की रात घर में लगे हुक में फांसी का फंदा बनाया और गले में कस लिया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र अमन, पिता
रामप्रकाश व पत्नी मनोरमा ने बताया किवह लोग जालौन के मुहल्ला भवानीराम में रहते हैं। खेत पर काम होने की वजह से वह मंगलवार को सिकरी गांव गए थे। तभी गांव के सूदखोरों ने उसकी बाइक छीनकर उसके साथ मारपीट कर दी थी। इसकी सूचना उसने 100 नंबर पर दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक दिलाकर मामला शांत कर दिया। रुपये चुकाने में असमर्थ
अरुण ने मंगलवार रात फंदा कसकर जान दे दी। वहीं, कोतवाली प्रभारी फ ुंदनलाल ने बताया कि मृतक जुआ व सट्टे का आदी था। इसके चलते उसने गांव के कई लोगों से कर्जा ले रखा था। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। यदि परिजनों की ओर से सूदखोरों के खिलाफ तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।