फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच तमंचों के साथ दबोचा गया असलहा तस्कर

Tue, 05 Sep 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/उरई
विज्ञापन
असलहा तस्कर की गिरफ्तारी का खुलासा करते एसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई। कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने शहर के डीवीसी तिराहे पर पांच तमंचे और कारतूस समेत असलहा तस्कर को धर दबोचा। पुलिस कार्यालय में एसपी अमरेंद्र सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि तस्कर की काफी दिनों से तलाश थी। उसके साथियों और असलहा कारखाने का पता किया जा रहा है।   अपराधियों और संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली पुलिस मंगलवार की सुबह शहर के डीवी कालेज तिराहे पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान स्वाट टीम प्रभारी आनंद कुमार को मुखबिर से एक असलहा तस्कर के बारे में सूचना मिली। पुलिस ने तुरंत तिराहे पर नाकेबंदी कर दी, तभी अजनारी रोड की तरफ से एक व्यक्ति बाइक से आ रहा था। नजदीक आते ही पुलिस को देखकर वह भागने लगा। पुलिस ने उसे घेर कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास एक झोले में पांच तमंचे 315 बोर और पांच कारतूस बरामद हुए। असलहा तस्कर ने अपना नाम रामनारायण गुप्ता पुत्र गोविंद दास गुप्ता निवासी मोहल्ला शेरशाह पूंछ जिला झांसी बताया है। पुलिस आफिस में एसपी ने मामले का खुलासा करते हुए कहा कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार प्रमोद गुप्ता निवासी लहर से असलहा लेकर शहर में बेचता है।  असलहा तस्कर को पकड़ने वाली टीम में एसआई मुकेश कुमार , सिपाही रिंकू कुमार, रवि भदौथ्रया, नीतू सिंह, शैलेंद्र चौबे, मनोज कुमार, दीपक कुमार, प्रदीप कुमार, होमगार्ड शिवहरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


 लहार में चल रही है तमंचा फैक्ट्री
पुलिस सूत्रों की मानें तो झांसी एमपी के पास पड़ने वाले लहार में ही तमंचा फैक्ट्री संचालित की जा रही है। जल्द ही पुलिस की एक टीम तस्कर के रिश्तेदार प्रमोद के घर दबिश देकर फैक्ट्री का भी भंडाफोड़ करेगी।

 2500 से 4000 में बिकते तमंचे
स्वाट टीम ने बताया कि तस्कर तमंचों को खासतौर पर नई उम्र के लड़कों के बीच 2500 से 4000 रुपये तक की कीमत पर बेचता था। कालेज के पास भी वह किसी को तमंचे को सप्लाई करने आया था। इसका पता किया जा रहा है।
विज्ञापन



सौदा कर बुलाया था
पुलिस भले ही कुछ कहे लेकिन हकीकत तो यह है कि मुखबिर ने ही तस्कर से सौदा कर तमंचे उरई मंगाए थे और सटीक मौका देख पुलिस को सूचना कर उसे पकड़वा भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें