फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले निकलने के झगड़े में गोली मारी

Tue, 12 Apr 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
चला दी गोलियां - फोटो : demo pic
विज्ञापन
साथी के साथ बाइक से घर जा रहे युवक का कुकरगांव के पास टूटे पुल पर निकलने को लेकर दूसरे बाइक सवाराें से विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दूसरी बाइक पर सवार युवकों ने उसे गोली मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिलाअस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टराें ने उसे कानपुर रिफर कर दिया। कुठौंद थाना
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव किरवाहा रामपुरा निवासी वरुण अनुरागी(27) सोमवार को अपने साथी अनुज के साथ तारीख करने बाइक से उरई कोर्ट आया था। तारीख के बाद वह अपनी ससुराल इंद्रानगर गया। वहां किसी बात को लेकर ससुरालियाें से इसकी बहस हो गई और वह अपने अन्य रिश्तेदार के यहां चला गया। वहां से रात 10 बजे वह अपने साथी अनुज के साथ

बाइक से वापस अपने गांव रामपुरा किरवाहा जा रहा था। करीब 10:15 बजे वह जालौन रोड स्थित कुकरगांव के टूटे पुल पर पहुंचा तो वहां केवल एक बाइक निकलने की जगह थी। दूसरी बाइक पर जालौन की ओर से तीन युवक आ रहे थे। अनुज के मुताबिक पहले निकलने को लेकर वरुण व सामने से आ रहे युवकों में विवाद हो गया और मारपीट होने लगी। वरुण ने
विज्ञापन


एक युवक को पीट दिया। तभी उसके साथी ने उसके पेट में तमंचे से गोली मार दी और बाइक पर सवार होकर भाग गए। सूचना पाकर कोतवाल आलोक सक्सेना मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डाक्टराें ने उसे कानपुर रिफर कर दिया। कोतवाल ने बताया कि घायल ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया लेकिन उसके साथी ने

बताया कि पहले निकलने के विवाद में अज्ञात हमलावराें ने गोली मारकर घायल कर दिया। कोतवाल ने बताया कि वरुण को गोली लगने के बाद जब उन्हें पता चला कि उसका पत्नी

से विवाद चल रहा है तो उन्हाेंने तत्काल एक टीम वरुण की ससुराल इंद्रानगर में भेजी तो घर पर ससुर देवीदीन व उनके दो बेटे घर पर ही मिले। जब उन्हें वारदात की जानकारी दी तो वे दामाद के इलाज के लिए  जिला अस्पताल तक आए और उसकी तीमारदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें