फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके पर छापा, भारी मात्रा में हरियाणा की शराब बरामद

Mon, 28 Nov 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
बरामद शराब व अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संयुक्त आबकारी आयुक्त इंटेलिजेंस ने प्रदेश स्तरीय टीम के साथ उरई के इंद्रानगर में छापेमारी कर बड़े पैमाने पर गैर प्रांतों से लाकर यहां बेची जा रही अंग्रेजी शराब के गोरखधंधे का खुलासा किया है। इस दौरान अवैध शराब एक अंग्रेजी शराब के ठेके से बरामद की गई। रविवार देर रात गई इस छापेमारी के दौरान करीब 111 क्वार्टर हरियाणा में बनी हुई शराब
विज्ञापन


बरामद की गई। आबकारी खुफिया एजेंसी के चीफ अविनाश मणि त्रिपाठी ने अपने साथी डीओ ललितपुर के साथ कुइया रोड स्थित अंग्रेजी शराब ठेका पर छापा मारकर वहां 111 क्वार्टर अंग्रेजी हरियाणा निर्मित शराब बरामद की। इस दौरान कई नामी कंपनियों के होलोग्राम आदि बरामद किए गए। टीम ने इस संबंध में सेल्समैन कल्लू यादव को गिरफ्तार कर

लिया। टीम ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट व धोखाधड़ी की धाराआें में रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की है। पूछताछ मेें आबकारी टीम को आरोपी ने बताया कि वह यह शराब
विज्ञापन


ग्रामीण इलाकाें में बिकवाता था। टीम ने ठेके को सील कर दिया। सेल्समैन के मुताबिक ठेका रविपाल व अभिषेक सिंह का है। आबकारी टीम ने आरोपियाें के खिलाफ धोखाधड़ी व आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें