फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट में असफल रहे तो ट्रक चालक को गोली से उड़ाया

Fri, 03 Jun 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
मर्डर
विज्ञापन
आटा थाना क्षेत्र के कहटा गांव के पास मौरंग लादकर कानपुर जा रहे ट्रक चालक को सशस्त्र बदमाशाें ने रोक  कर लूटना चाहा, तभी चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। इस पर बदमाशाें ने ट्रक पर फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली ट्रक चालक को जा लगी। सूचना पाकर एसओ आटा मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और घायल को मेडिकल कालेज उरई लाए जहां डाक्टराें ने
विज्ञापन


उसे मृत घोषित कर दिया। हमीरपुर जनपद के थाना व कस्बा कुरारा निवासी नसीम (42) पुत्र बद्धू ट्रक चालक था और वह गुरुवार की देर रात 10 बजे कहटा मौरंग घाट से मौरंग लादकर कानपुर जा रहा था। देर रात जब ट्रक आटा थाना क्षेत्र के गांव कहटा से कुछ पहले मंदिर के पास पहुंचा, तभी वहां पहले से मौजूद आधा दर्जन लुटेराें ने ट्रक को रोकना चाहा।

चालक नसीम ने ट्रक नहीं रोका और रफ्तार बढ़ा दी। यह देख बदमाशों ने ट्रक पर फायरिंग कर दी। नसीम को दो गोलियां लगी। इससे वह लहूलुहान हो गया। खलासी बबलू की सूचना
विज्ञापन


पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को मेडिकल कालेज उरई में भर्ती कराया। यहां डाक्टराें ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि संदिग्धाें की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियाें को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया जाएगा।  

पहले भी हो चुकी लूट की वारदातें
मौरंग घाट पर मौरंग लेने जाते समय पहले भी लुटेरे वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। कदौरा हो या आटा या फिर डकोर इन थाना क्षेत्राें में ट्रकों को निशाना बनाकर लूटपाट की जाती है। खास बात यह है कि लुटेराें को पता रहता है कि चालक के पास मौरंग के लिए पैसे होते हैं। इससे पहले भी कई चालक अपनी जान गवां चुके हैं। पुलिस भी इन क्षेत्राें व दुर्गम इलाकों में जाने से कतराती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें