फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी न देने पर युवक पर प्राण घातक हमला

Mon, 12 Sep 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
बीटिंग रिट्रीट - फोटो : self
विज्ञापन
रंगदारी न देने पर दबंगाें ने घर के दरवाजे पर बैठे युवक पर गुम्मे से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। चीख पुकार पर बचाने आई पत्नी को भी पीटा और तमंचा लहराते धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित परिजनाें के साथ कोतवाली पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और रिपोर्ट दर्जकर हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी
विज्ञापन


है।  मु़हल्ला तुलसीनगर निवासी महेश कुशवाहा उर्फ लला रविवार की रात करीब नौ बजे खाना खाकर अपने दरवाजे पर बैठा था। तभी शहर के शहीद भगत सिंह चौराहे पर रहने वाला शातिर बदमाश मनू ठाकुर दो बाइकों से अपने आधा दर्जन साथियाें के साथ वहां पहुंचा और उससे दस हजार रुपये रंगदारी मांगे। जब उसने पैसे देने से इंकार कर दिया तो हमलावराें ने

पास में ही पड़ी ईट से उसके सिर पर प्रहार कर लहूलहान कर दिया। चीख पुकार सुनकर परिजन व पत्नी बाहर आए तो हमलावराें ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। हमलावर बाद में
विज्ञापन


तमंचा लहराते हुए भाग गए। पीड़ित पक्ष कोतवाली आया और कोतवाल जेपी यादव को तहरीर दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और हमलावराें के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस भेजी लेकिन हमलावर फरार हो गए। कोतवाल का कहना है कि आरोपी जल्द ही सलाखाें के पीछे होंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें