बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे एक व्यक्ति को लग्जरी कार सवार कुछ लोगों ने अगवा कर 45 हजार रुपये छीन लिए। रुपये छीनने के बाद कार में सवार चार बदमाशों ने कपड़े से मुंह बांधकर उसे गौरा से तीन किलोमीटर पूर्व एक खेत में छोड़कर फरार हो लिए। पुलिस छानबीन कर रही है।
थानाक्षेत्र के बनकटिया निवासी पचास वर्षीय राजाराम यादव दोपहर लगभग डेढ़ बजे भैंस खरीदने के लिए एसबीआइ रुधौली से पैतालीस हजार रुपये निकाले। साइकिल से वह घर जा रहे थे। अभी वह रुधौली पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आई एक स्विफ्ट डिजायर कार उनके पास आकर रुकी। जिसमें बैठेे एक व्यक्ति ने उन्हें कार के पास बुलाया। ज्यों ही वे कार के नजदीक गए, दो लोगों ने मिलकर उन्हे कार में धकेल लिया। घटना के बाद डरे हुए पीड़ित किसी तरह देर शाम रुधौली थाने पर पहुंचे और घटना की तहरीर पुलिस को दी। तहरीर मिलते ही पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।