फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने इलाके में धमाका, बच गया हादसा

Sun, 12 Feb 2017 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला राजेंद्र नगर में आल्टो में गैस रिफिलिंग करता युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कालपी के जिस स्थान पर वैन में आग लगी वहां पर घनी बस्ती है। अगर लोग घर के बाहर होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। यही नहीं जिस घर से यह गोरखधंधा हो रहा था वहां पर करीब 20 सिलेंडर और रखे थे। इन्हें लोगाें ने पुलिस आने के पहले हटा दिया। कोतवाली पुलिस ने भी आरोपियाें के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की इससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन


मुहल्ला रामचबूतरा में कई साल से अवैध तरीके से गैस रिफिलिंग का काम चल रहा है। इसके पहले भी हादसे हो चुके हैं लेकिन आरोपी अपनी ऊंची पकड़ के कारण पुलिस से सांठगांठ कर बच जाते हैं। रविवार को हुए हादसे से लोग दहशत में हैं। सिलेंडर में धमाके के बाद कार के अवशेष लोगाें की छताें पर जाकर गिरे। अगर कोई छत पर होता तो बड़ा हादसा हो सकता

था। मुहल्ले के अशोक  बाजपेयी, लखन खटीक, अरविंद आदि ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अवैध तरीके से कस्बे में हो रहे रिफिलिंग के कारोबार को रोका जाए, नहीं तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


पुलिस नहीं करती कार्रवाई
मुहल्ले के लोगों ने स्थानीय कोतवाली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस की मिलीभगत से ही शहर में अवैध रिफिलिंग का काम चल रहा है। जब हादसा होता है तब भी पुलिस ले देकर मामला निपटा देती है। इस बाबत एएसपी सुभाषचंद्र शाक्य का कहना है कि वह मामले की जांचकर कार्रवाई करेंगे।

यहां होती है गैस रिफिलिंग
मनीगंज बजरिया, टरननगंज डिग्री कालेज के पास, सदर बाजार आदि आधा दर्जन स्थानाें पर गैस रिफिलिंग होती है। लोगों का आरोप है कि कई बार इस संबंध मेें शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें