उरई (जालौन)। दिनदहाड़े एक युवक ने एक घर में घुसकर महिला से रेप का प्रयास किया। महिला की चीख आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीट दिया। पति ने महिला से बात करने के बाद लोक लाज के डर से आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर 17 हजार रुपये लूटने की तहरीर दी। पुलिस ने मामले में जांच की बात कही है। कदौरा थाना के एक गांव निवासी महिला ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे वह घर में अकेली थी तभी गांव का ही एक युवक युवक घर में आ धमका और काम कर रही महिला को दबोच लिया। वह उसके साथ रेप का प्रयास करने गला।
इस पर महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। महिला की चीखपुकार सुनकर आसपास रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी, मौका मिलते ही वह भाग गया। महिला के पति ने लोक लाज के भय से गांव के ही युवक के खिलाफ घर में घुसकर 17 हजार रुपये लूटने की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने बताया रेप के प्रयास की कोई तहरीर नहीं दी है। लूट की तहरीर दी है। उसकी जांचकर कार्रवाई की है।