हल्द्वानी स्टेट हाइवे पर गांव भटपुरी में अज्ञात वाहन की टक्कर से आल्टो कार में सवार पिता की मौत हो गई जबकि कार में सवार उसके दो बेटों समेत पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टरों ने सभी घायलों को हल्द्वानी रेफर कर दिया।
मृतक और सभी घायल नैनीताल के निवासी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी आल्टो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
बुधवार को नैनीताल निवासी रुमाल वाल्मीकि (48) अपने दो बेटों और परिवार के अन्य तीन सदस्यों के साथ आल्टो से रिश्तेदारी में मुरादाबाद गए थे।
देर शाम मुरादाबाद से लौटते समय हल्द्वानी स्टेट हाइवे पर अज्ञात वाहन ने आल्टो कार संख्या यूके 04, 4457 को टक्कर मार दी। हादसे में नैनीताल निवासी रुमाल वाल्मीकि (48) की मौत हो गई। जबकि मृतक का पुत्र योगेंद्र (28), सन्नी (24) और अनिल (25), सुमित (8), अमित (14) गंभीर रुप से घायल हो गए। खबर मिलते ही आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए कार्रवाई की।