फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में पांच लुटेरे दबोचे, ट्रक बरामद

Sun, 26 Feb 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
घटना का खुलासा करते एएसपी सुभाष चंद्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चार दिन पहले चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर उससे नकदी, मोबाइल व ट्रक लूटने के पांच आरोपियाें को एट थाना पुलिस ने स्वाट टीम व सर्विलांस टीम के साथ मिलकर हल्की मुठभेड़ के बाद पिरौना गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान गैंग लीडर भाग गया। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर लूट का ट्रक व चालक का मोबाइल, नकदी के अलावा तमंचे
विज्ञापन


बरामद किए। एसपी ने टीम को चार हजार रुपये इनाम देने की बात कही है। एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य ने लूट का खुलासा करते हुए बताया कि चार दिन पहले एट थाना के टाल प्लाजा से तीन लुटेरे एक ट्रक में सवार हुए और रास्ते में चालक को नशीला पदार्थ खिला दिया। इससे वह अचेत हो गया और लुटरे ट्रक लेकर औरैया की ओर भाग गए। चालक घनश्याम यादव

निवासी गांव छपरा थाना बड़ागांव झांसी को जालौन औरैया रोड पर बांधकर डाल गए। जब चालक को होश आया तो वह कोतवाली पहुंचा और 14500 रुपये, मोबाइल व ट्रक लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला एट थाने के सुपुर्द कर दिया। एसपी स्वप्निल ममगेन ने मामले के खुलासे के लिए एट थानाध्यक्ष मनोज यादव, स्वाट टीम प्रभारी अरुण तिवारी व
विज्ञापन


सर्विलांस टीम प्रभारी ब्रजेश यादव को लगाया। टीम को सूचना मिली कि  लुटेरे पिरौना के पास किसी लूट को अंजाम देने वाले हैं। इस पर टीम ने मौके पर दबिश दी तो वहां मौजूद लुटेरों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कर पांच बदमाशाें संजय पाल निवासी गांव टिकनापुर थाना बेला औरैया, अख्तर खान निवासी अजनारी उरई, रफीक खान

अजनारी उरई, रोहित राजपूत निवासी खरका डकोर व अनुराग प्रकाश पाठक निवासी फतेहपुर रोशनाई थाना अकबरपुर कानपुर देहात को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन तमंचे छह

कारतूस तीन खोखा व चालक से लूटे गए चार हजार रुपये व लूटा गया ट्रक बरामद कर लिया। इस दौरान गैंग लीडर नसीम निवासी छतरपुर एमपी भाग गया। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे शातिर बदमाश हैं। इनसे उरई कोतवाली क्षेत्र से हुई लूट के गहने भी मिले है। एसपी ने टीम को चार हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

चालक को अकेला देखकर बैठते ट्रक में
लुटेराें ने बताया कि वह ऐसे ट्रक पर सवारी बनकर बैठते हैं जिसमें चालक अकेला हो। न तो सवारियां हों और न ही उसमें खलासी हो। इसके लिए उन लोगों ने करीब एक घंटे तक एट टाल प्लाजा पर इंतजार किया। जब अकेला चालक आया तब उसमें सवारी बनकर बैठे।

मास्टर माइंड मोबाइल से देता था निर्देश
लुटेरों ने बताया कि गैंग का मास्टर माइंड नसीम उन लोगाें से एक बार मिलता है। फिर वह अपने गुर्गों को एक दूसरे के पास भेजता है। वारदात को अंजाम देने के लिए नशीला पदार्थ से लेकर असलहे व पैसे का इंतजाम वही करता है लेकिन वह वारदात के समय साथ नहीं रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें