फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक में लिफ्ट देकर वृद्ध की जेब काटी

Tue, 17 Jul 2018 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
वृद्ध से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कदौरा कस्बे के मोहल्ला सीर निवासी कल्लू खान पुत्र अल्लारख्खा मंगलवार को कस्बे की इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में अपने खाते से रुपये निकालने गए थे। उन्होंने 49 हजार रुपये निकाले और अपने कुर्ते की जेब में रख लिए। उनके बैंक से बाहर निकलते ही पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार दो युवक उनके पास आकर रुके। उन युवकों ने कल्लू खान को उनके घर तक बाइक से छोड़ने की बात कही तो वह युवकों पर भरोसा कर बाइक पर बैठ गया। रास्ते में पीछे बैठे युवक ने पहले उससे बातचीत शुरू कर दी और फिर बड़ी ही सफाई से उसकी जेब काटकर 49 हजार रुपये पार कर दिए।

विज्ञापन


बैंक से निकलते ही थोड़ी देर बाद युवकों ने बाइक खराब होने का बहाना बनाकर उसे उतार दिया और रफूचक्कर हो गए। कल्लू ने उनके जाते ही अपनी जेब पर हाथ लगाया तो उसमें रखे रुपये नदारत थे। उसने जेब देखी तो वह कटी मिली। यह देखकर उसके होश उड़ गए और शोच मचा दिया। मगर जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक बाइक सवार टप्पेबाज काफी दूर निकल गए थे। कल्लू तुरंत थाने पहुंचा और अपने साथ हुई टप्पेबाजी की तहरीर दी। कल्लू ने बताया कि अक्तूबर माह में उसकी नातिन की शादी है। सामान खरीदने के लिए ही उसने बैंक से रुपये निकाले थे। पुलिस ने उसकी तहरीर पर बैंक जाकर जांच पड़ताल की, लेकिन बैंक कर्मियों ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज दिखाने से मना कर दिया, जिससे फिलहाल टप्पेबाजों की पहचान नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें