फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Fri, 17 Aug 2018 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
घर के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम ऊमरी निवासी चैनशाह दोहरे (68) गुरुवार की सुबह नहाने के बाद अपने घर की छत पर बंधे तार पर कपड़े सूखने के लिए फैला रहा था। उनकी छत के ऊपर से ही हाईटेंशन लाइन का तार निकला हुआ है। कपड़े फैलाते वक्त उसने जैसे ही कपड़ा फटकारने के लिए हाथ ऊपर उठाया तभी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।

विज्ञापन


करंट लगते ही वह छत से उछल कर घर के बाहर सीसी रोड पर जा गिरा। यह देखकर आसपास बैठे लोग दौड़ेे। उन्होंने जब चैनशाह को उठाया तो देखा कि उनकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने हादसे के बारे में घरवालों को बताया तो रोना-पीटना मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं हादसे को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना था कि कई बार बिजली विभाग से इन तारों को हटाने या फिर ऊंचा करने की मांग की गई लेकिन  सुनवाई नहीं हुई और जिसका नतीजा रहा कि चैनशाह की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द तारों को ऊंचा या फिर हटवाया नहीं जाता तो वह बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन करेंगे।  
विज्ञापन


करंट से महिला समेत दो झुलसे
उरई। शहर के रेलवे माल गोदाम के पास एक ट्रक चालक शंकर लाल पुत्र सुकई हाईटेेंशन लाइन की चपेट में आकर करंट से झुलस गया। उसके परिजन उसे जिला अस्पताल लाए, जहां उसका इलाज चल रहा है। इसी तरह शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरहा निवासी कमला पत्नी महावीर घर में अपने जरूरी कामकाज निपटा रही थी तभी कमरे में रखे टेबिल फैन में उतरे करंट की चपेट में आने से उनकी हालत बिगड़ गए। परिजनों ने उन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें