फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची दीवार गिरने से वृद्ध की मौत

Sat, 01 Dec 2018 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
ग्राम सिकंदरपुर में गिरी कच्ची दीवार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर में मेवालाल (65) पुत्र नारायण अपने घर में ही खूंटे से बंधी अपना जानवर खोल रहा था। इसी बीच पड़ोसी के घर की कच्ची दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई और मेवालाल व उसका मवेशी दोनों मलबे में दब गए। चीख पुकार सुनकर आनन फानन में पहुंचे पड़ोसियों ने मलबा हटाया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

विज्ञापन


मेवालाल और उसका जानवर दोनों की मलबे में दब कर मौत हो चुकी थी। सूचना पर एसओ नदीगांव शिवगोपाल वर्मा पहुंचे। पुलिस ने मेवालाल के शव को  पोस्टमार्टम के लिए भ्ेाजा। एसडीएम गुलाब सिंह का कहना है कि मेवालाल किसान था, लिहाजा उसे किसान दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें