फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट के दौरान ट्रक पलटा, लुटेरे की मौत

Sun, 15 Nov 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
लूटपाट की कोशिश के दौरान मौरंग लदा ट्रक बेकाबू होकर खंदक में पलट गया। इससे ट्रक की खिड़की से लटके लुटेरे की गाड़ी के नीचे दबकर मौत हो गई। ट्रक चालक और क्लीनर घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा शनिवार देर रात उरई-ऐर मार्ग स्थित धमनी गांव के पास हुआ।
विज्ञापन


इटावा जिले के सैफई थाना क्षेत्र के गांव नगला मंगली निवासी ट्रक चालक कुलदीप कुमार शनिवार रात करीब दो बजे कुरैहना घाट से ट्रक में मौरंग लादकर उरई की ओर आ रहा था। चालक के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के धमनी गांव के पास सड़क खराब होने से वह ट्रक धीमे चला रहा था, तभी दो बाइकों पर सवार चार लुटेरों ने उसे तमंचा दिखाकर ट्रक रोकनेे को कहा। जब

उसने ट्रक की रफ्तार बढ़ाई तो एक लुटेरा बाइक से उतरकर ट्रक की खिड़की से लटक गया और तमंचे की बट से शीशा तोड़ दिया। इसके बाद भी जब उसने ट्रक नहीं रोका तो लुटेरे ने गोली मारने की धमकी दी। तमंचे की छीनाझपटी में चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक बेकाबू होकर खंदक में पलट गया। ट्रक के नीचे दबकर लुटेरे की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसा देख बाइकों पर सवार अन्य तीन लुटेरे भाग निकले। क्लीनर बब्लू ने किसी तरह सामने का शीशा तोड़कर ट्रक चालक कुलदीप कुमार को बाहर निकाला और पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। मौके पर आए उरई कोतवाल आलोक सक्सेना, दरोगा अरुण तिवारी, डकोर थानाध्यक्ष मनवीर सिंह और दरोगा रामप्रकाश ने घायल ट्रक चालक को जिला अस्पताल

भिजवाया। पुलिस ने क्रेन मंगाकर खंदक से ट्रक को उठाया तो उसके नीचे करीब 30 साल के लुटेरे का शव बरामद हुआ। लुटेरे के हाथ मे 315 बोर का लोड तमंचा व जेब मे दो कारतूस  मिले। पुलिस को लुटेरे के पास से मोबाइल व डायरी मिली है। कोतवाल ने बताया कि लुटेरे की शिनाख्त कराई जा रही है। जल्द गिरोह का भंडाफोड़ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें