फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से चालक की मौत

Sat, 15 Jul 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र में अजनारी रोड पर गुरुवार देर रात ट्रक की टक्कर से दूसरे ट्रक के चालक की मौत हो गई जबकि क्लीनर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर मारने के बाद चालक भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

कालपी के मोहल्ला इंद्रानगर निवासी रामनारायण (55) पुत्र राधेश्याम ट्रक चलता था। गुरुवार देर रात वह भोगनीपुर से ट्रक में ईंटा लादकर झांसी जा रहा था। अजनारी रोड पर ट्रक की लाइट अचानक बंद हो गई। इस पर रामनारायण ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया और क्लीनर सनी पुत्र लल्ली के साथ नीचे उतरकर हेडलाइट ठीक करने लगा। इस दौरान पीछे से आए रहे दूसरे ट्रक ने रामनारायण और सनी को टक्कर मार दी। ट्रक का पहिया रामनारायण के ऊपर चढ़ गया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने रामनारायण पहिये के नीचे से निकालकर जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सनी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोतवाल देवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है, फरार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें