फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए महिला को मारकर फांसी पर लटकाया

Sun, 08 May 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
हत्या - फोटो : demo pics
विज्ञापन
दहेज में 50 हजार रुपये व बाइक की मांग को लेकर ससुरालियाें ने महिला की हत्या कर फांसी पर लटका दिया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पति सहित तीन ससुरालियाें के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उरई निवासी लाल सिंह यादव ने कोटरा थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी प्रीति का विवाह पांच
विज्ञापन


साल पहले थाना व कस्बा कोटरा निवासी मानवेंद्र यादव के साथ किया था। उसने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया था लेकिन पति मानवेंद्र , ससुर नकुल यादव व सास सावित्री उससे दहेज में बाइक व 50 हजार रुपये की मांग करते हुए परेशान करने लगे। कई बार उसके साथ मारपीट की गई लेकिन लोकलाज का वास्ता देकर उसने बेटी को चुप करा

दिया। इससे ससुरालियाें का दुस्साहस बढ़ गया और शनिवार की रात उन्होंने बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी और शव को फांसी पर लटका दिया। बेटी की मौत की जानकारी होने पर वह कई लोगों के साथ मौके पर पहुंचा तो बेटी का शव फांसी पर लटक रहा था और उसके पैर जमीन पर छू रहे थे। मामला संदिग्ध होने पर वह थाने पहुंचा और ससुरालियाें के
विज्ञापन


खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियाें के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के  लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष एके सिंह ने बताया कि मामले की जांचकर कार्रवाई की जा रही है आरोपी फरार हैं उनकी गिरफ्तारी के  प्रयास जारी है। मामले की जांच सीओ उरई जंग बहादुर सिंह कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें