फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन में दोहरा हत्याकांड: चार दिन से लापता मामा-भांजे की हत्या, इस हालत में मिले शव

Tue, 04 May 2021 11:07 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

घटना वाले दिन ही नसीम की मां कपूरी एवं राशिद की मां भूरी ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर अपने बेटों के लापता होने के संबंध में तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर को गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के जालौन जिले में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। मोहल्ला कांशीराम कॉलोनी निवासी राशिद (25) पुत्र बसीर व उसका मामा इंदिरा नगर निवासी नसीम (22) पुत्र शेरखान बीती 29 अप्रैल को संदिग्ध हालात में लापता हो गए थे। दोनों कोंच बस स्टैंड पर चूड़ी की दुकान पर बैठते थे।
विज्ञापन


घटना वाले दिन ही नसीम की मां कपूरी एवं राशिद की मां भूरी ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर अपने बेटों के लापता होने के संबंध में तहरीर दी थी। तहरीर में इंदिरा नगर निवासी रफीक एवं अनीश को नामजद करते हुए आरोप लगाया कि उन लोगों ने उनके बेटों के उठा ले जाने की धमकी दी थी पर पुलिस ने तहरीर को गंभीरता से नहीं लिया।

उल्टा युवकों के लापता होने पर स्वजनों पर ही आरोप लगाते हुए उन्हें दुत्कार कर कोतवाली से भगा दिया। इसके बाद राशिद व नसीम के स्वजन कोतवाली के चक्कर लगाते रहे पर पुलिस नहीं पसीजी। जिसके चलते परेशान परिवार वालों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर मामले की शिकायत की जिसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और आरोपियों से पूछताछ की तो दोनों की हत्या होने का पता चला।
विज्ञापन


पुलिस सोमवार रात को सिरसाकलार थाना क्षेत्र के जंगल में पहुंची तो वहां मामा-भांजे के जले हुए शव पड़े मिले। दो शव मिले जिससे उनको पहचान पाना मुश्किल था। जिस पर पुलिस ने मौके पर लापता मामा-भांजे के परिजनों को बुलाया तब जूतों व कड़े से उनकी पहचान चार दिन से लापता नसीम व राशिद के रूप में हुई।

कपूरी व भूरी का कहना है कि पुलिस ने उनके बेटों के अगवा करने वालों को पहले शिकायत मिलते ही पकड़ लिया होता तो उनकी जान बच गई होती। सीओ सिटी संतोष कुमार का कहना है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तहकीकात की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें