फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से बाइक सवार देवर भाभी की मौत

Sun, 03 Sep 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला जालाौन
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
माधौगढ़। थाना क्षेत्र में बंगरा- गोपालपुरा मार्ग पर गडे़रना मोड़ के पास शनिवार को कार की चपेट में आने से बाइक सवार देवर- भाभी की मौत हो गई, जबकि मृत युवक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीचसी माधौगढ़ से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मध्य प्रदेश निवासी बाइक सवार रिश्तेदारी में बंगरा आ रहे थे। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

 मध्य प्रदेश के लहार थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ेगांव निवासी नवाब सिंह पाल (35) की रिश्तेदारी माधौगढ़ थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में है। शनिवार को वह बाइक से पत्नी कुसमा (32) और भाभी शीला (35) पत्नी गोटीराम के साथ बंगरा गांव आ रहे थे। वे गड़ेरना मोड़ पर पहुंचे थे कि सामने से आई कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने यूपी 100 को सूचना दी। पुलिस ने तीनों को सीएचसी माधौगढ़ पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने नवाब सिंह और शीला को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल कुसमा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार चालक ग्राम कुठौंदा के पूर्व प्रधान सुबोध को हिरासत में ले लिया है। देर शाम मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें