फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाने से युवती की मौत

Sun, 20 May 2018 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
महिला ने जहर खाकर दी जान - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

एट थाने के अमीटा गांव निवासी तेज सिंह राठौर के बेटे हरगोविंद राठौर की शादी पूजा (20) पुत्री सोनेलाल राठौर निवासी न्यामतपुर थाना सिरसाकलार से नवंबर 2017 में हुई थी। ससुरालीजनों के अनुसार, शादी के कुछ दिनों बाद पूजा ने हरगोविंद से बीए की पढ़ाई करने की इच्छा जाहिर की। उसने दतिया के एक महाविद्यालय में दाखिला कराने के लिए कहा था। मगर हरगोविंद ने आगे पढ़ाने से साफ इंकार कर दिया। इसको लेकर दोनों के बीच आएदिन विवाद होता था। शनिवार शाम इसी बात को लेकर दंपति में विवाद हुआ था। देर रात पूजा की तबीयत बिगड़ गई तो वे लोग उसे एट के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


चिकित्सक ने बताया कि पूजा के जहर शरीर में फैल गया था। इसी बीच ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की पूछताछ में जहां ससुरालीजनों ने इसे आत्महत्या बताया वहीं इसकी वजह पता होने से इंकार किया। उधर जानकारी पाकर पहुंचे सोनेलाल राठौर ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी को जहर देकर मारने का आरोप लगाया। सोनेलाल ने बताया कि शादी के बाद से ससुरालीजन 50 हजार रुपये व एक बाइक की मांग कर रहे थे। उसने उनकी यह मांग पूरी करने से इंकार कर दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पिता की तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। फिलहाल ससुरालीजन घर से फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें