फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख रुपये से भरा बैग ले उड़े बदमाश

Thu, 20 Jul 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
- रुपये चोरी होने की जानकारी देते अवध बिहारी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
उरई। एट कसबे के पेट्रोल पंप से बदमाशों ने सेवानिवृत्त शिक्षक का एक लाख रुपये से भरा बैग पार कर दिया। वह बैंक से रुपये निकालकर बाइक से घर जा रहे थे। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पुलिस ने बदमाशों की पहचान कर ली है।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी निवासी अवध बिहारी पुत्र जमुना प्रसाद सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। बुधवार को इलाहाबाद बैंक  की एट शाखा में रुपये निकालने गए थे। उन्होंने अपने खाते से एक लाख रुपये निकाले और बैग में रख लिए। रुपयों से भरा बैग बाइक की टंकी पर रखकर वह बाजार पहुंचे। मुख्य बाजार मेें कुछ सामान खरीदा फिर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने पहुंचे। बाइक खड़ी कर वह पास में रखे घड़े से पानी पीने लगे। इस बीच उनका रुपयों से भरा बैग बदमाशों ने पार कर दिया। बैग गायब देख उन्होंने पेट्रोल पंपकर्मी से पूछताछ की लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद थाने जाकर रुपयों से भरा बैग चोरी होने की तहरीर दी। पुलिस ने पेट्रोल पंप जाकर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देख। कैमरे में बजाज प्लेटिना बाइक पर सवार दो युवक बैग ले जाते दिखे। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से बदमाशों की पहचान कर ली गई है। उनकी तलाश की जा ही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें