रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पचोखरा निवासी देवेंद्र पाल पुत्र दीनानाथ बुधवार की देर शाम गांव के ही नरेश के साथ बाइक से नीनावली गांव एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। वह जैसे ही कारसदेव गांव के पास पहुंचे तभी अचानक दो बाइकें सामने आकर रुकी। बाइक रोकते ही दो लुटेरे बाइक से उतरे और देवेंद्र व नरेश को तमंचा लगा दिया और रुपयों की मांग करने लगे। रुपये न होने की बात कहने पर लुटेरों ने पीटा और फिर देवेंद्र की बाइक छीनकर भाग गए।
लुटेरों के जाते ही देवेंद्र ने फोन पर पुलिस को बाइक लुटने की सूचना दी। जानकारी पाकर यूपी 100 मौके पर पहुंची। पीड़ित ने बताया कि दो लुटेरें बाइक चला रहे थे जो हेलमेट लगाए थे व दो चेहरे पर कपड़ा बांधे थे। पुलिस ने इलाके के इर्द गिर्द छानबीन भी की, लेकिन लुटेरे उनके हाथ न लगे। थानाध्यक्ष कहा कहना है कि इलाके में छानबीन की जा रही है। कई संदिग्धों से पूछताछ जारी है, जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार किया जाएगा।