फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल टास्क टीम के सिपाहियाें ने दंपति को पीटा

Tue, 12 Jul 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
हमले का शिकार युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पत्नी के साथ बाइक से अपने गांव जा रहे युवक को कार सवार स्पेशल टास्क टीम के सिपाहियाें ने जमकर पीटा। सिर में चोट लगने से युवक लहूलुहान हो गया। पति को पिटता देख पत्नी ने बीच बचाव किया तो एसटीटी सिपाहियों ने उसके साथ अभद्रता की। मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है। आटा थाना क्षेत्र के गांव अटरिया निवासी शिवपाल सिंह पत्नी रश्मि के साथ बाइक से सोमवार शाम करीब नौ
विज्ञापन


बजे औंता गांव से लौट रहे थे। वे औंसा गांव से बाहर निकले थे कि कार सवार एसटीटी सिपाहियों के साथ दीपू और नीतू मिले। इन लोगों ने बाइक सवार दंपति को रोक लिया। रोकने की वजह पूछने पर एसटीटी सिपाही ने सरकारी पिस्टल से सिर पर वार कर दिया, जिससे शिवपाल सिंह लहूलुहान हो गए। रश्मि ने विरोध किया तो सिपाहियों ने उसके साथ अभद्रता कर दी। इस पर उसने शोर मचाया तो

आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों को आता देख सिपाही व उसके साथी मौके से भाग निकले। ग्रामीणाें की सूचना पर आटा थानाध्यक्ष मनोज सिंह मौके पर पहुंचे और पड़ताल कर कार्रवाई की बात कही है। बाद में शिवपाल सिंह ने एएसपी से मामले की शिकायत की। उन्होंने मामले की जांच सीओ उरई जंगबहादुर सिंह को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें