फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG! कोठी का फर्जी GPA तैयार कर 50 लाख की धोखाधड़ी

Tue, 12 Jul 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एनआरआई की कोठी की फर्जी जीपीए तैयार कर हरियाणा के व्यक्ति से 50 लाख रुपये की ठगी करने वाला आरोपी को पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्लू) ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को जिला अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी देते हुए मामले के जांच अधिकारी एएसआई लखमीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान हरियाणा के टोहाना निवासी हरपिंद्र सिंह (44) के रूप में हुई है। आरोपी प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। पुलिस ने उसको सोमवार को टोहाना से  गिरफ्तार कर लाई थी। आरोपी ने हरियाणा निवासी नरेंद्र शर्मा से सेक्टर 21 के एनआरआई कि कोठी का सौदा 16.5 करोड़ में कर डाला। आरोपी ने नरेंद्र शर्मा से 50 लाख रुपये एडवांस भी ले लिए थे।

पुलिस ने बताया कि  कोठी मालिक एसएस सोढी इंग्लैंड में रहता था। 2012 में आरोपी ने कोठी की जाली जीपीए तैयार करवाई और नरिंदर शर्मा से कोठी का सौदा कोठी का सौदा कर डाला। जब पीडि़त ने 50 लाख रुपये दिए और कोठी के खरीदने के लिए आगे की कार्रवाई करनी चाही और कोठी के मालिक से मिले तो उसने साफ कहा कि वो तो हरपिंद्र सिंह को जानता तक नही और वो कोठी अभी बेचना ही नही चाहता है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि  आरोपी ने उसे सेक्टर 21 की स्थित एक कोठी दिखाते हुए कहा था की इस कोठी का  उसका मालिक 16.50 करोड़ रुपये में बेचना चाहता है।  वह इस कोठी को उसे दिलवा देगा। नरेंद्र को भी कोठी पसंद आ गई और दोनों के बीच कोठी की बेचने का सौदा तय हो गया था।

हरपिंद्र ने कोठी की जीपीए दिखाकर  नरेंद्र 50 लाख रुपये भी ले लिए थे। इसके बाद नरेंद्र एक बार फिर से कोठी को देखने के लिए सेक्टर 21 पहुंचा तो उसे पता चला की यह कोठी का मालिक एक एक एनआरआई  है और वह  इंग्लैंड में रहता है। इस बात का पता लगने पर नरेंद्र ने अपने तौर पर जीपीए की जांच करवाई तो पता चला की  जीपीए  फर्जी है। इस पर नरेंद्र ने इस बात की शिकायत पुलिस को दी। मामला 50 लाख रुपये  की धोखाधड़ी का था।

ईओडब्लू ने जांच के बाद इस इस मामले में आरोपी हरपिंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला 2014 में दर्ज कर लिया था। पिछले करीब दो सालों से पुलिस उसको तलाश कर रही थी।  पुलिस को पता चला कि आरोपी टोहाना में रह रहा है। पुलिस ने आरोपी को टोहाना से  गिरफ्तार कर के लाई। पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें