पुलिस और प्रशासन ने रेत-बजरी के कई ट्रक पकड़े
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उरई (जालौन)। ट्रांसपोर्टर के चने से भरा ट्रक गायब करने के मामले में कालपी के व्यापारियों में बुधवार को हड़कंप मचा रहा। इस संबंध में मध्य प्रदेश की पुलिस टीम ने ट्रक व चने की बरामदगी को लेकर कालपी सहित कई संभावित स्थानों पर छापेमारी की।
मध्य प्रदेश के जनपद अशोक नगर के कृषि उत्पादन मंडी समिति के एक गल्ला कारोबारी का 200 क्विंटल चना कानपुर पहुंचाने के लिए ट्रांसपोर्टर से भाड़ा तय किया गया। कोेंच निवासी ट्रक मोटर मालिक के ट्रक में 200 क्विंटल चना अशोक नगर से लादकर 28 मई को कानपुर के लिए रवाना हुआ। जब ट्रक सप्ताह भर के भीतर नहीं पहुंचा तो व्यापारी घबरा गया। इस संबंध में पुलिस को व्यापारी ने इत्तला दी। सूचना पाकर अशोक नगर सदर कोतवाली के दरोगा अशोक की अगुवाई में टीम कालपी पहुंची। दरोगा के मुताबिक कालपी के एक ट्रांसपोर्टर ने ट्रक की गारंटी ली थी। कानपुर माल न पहुंचने पर व्यापारी ने अशोक नगर थाना में रिपोर्ट लिखवाई है। दरोगा ने बताया कि एट व आटा टोल प्लाजा से ट्रक पास हुआ लेकिन कानपुर नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि ट्रक की तलाश जारी है।