फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के घर से नगदी, जेवर समेत नौ लाख की चोरी

Mon, 28 Aug 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/उरई
विज्ञापन
Scattered goods after theft - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पहाड़गांव। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम भेंपता में ग्राम प्रधान के घर रविवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया। छत के रास्ते घर में घुसे चोरा कमरे के दरवाजे में लगा ताला तोड़कर अलमारी में रखे पांच लाख 75 हजार के सोने, चांदी के जेवर और दो लाख 71 हजार रुपये ले गए। सुबह उठने पर घरवालों को कमरे में बिखरा सामान देखकर चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद प्रधान ने थाने फोनकर सूचना दी। थानाध्यक्ष प्रभूनाथ ने मौके पर जाकर जायजा लिया। उन्होंने कहा कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन


ग्राम भेंपता के प्रधान शिवराज सिंह पटेल परिवार के साथ खाना खाकर सोने चले गए। तभी रविवार की रात उनके घर पर चोरों ने धावा बोल दिया। पीछे की दीवार से छत के रास्ते चोर घर में घुस गए। ग्राम प्रधान व उसकी पत्नी आंगन में ही सो रही थी। चोरों ने आरे में रखी चाभी ले ली। इसके बाद कमरे का ताला खोलकर अंदर घुस गए। कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़ डाला। इसके बाद आलमारी के लॉकर से लाखों रुपये कीमत के जेवरात और नगदी समेत काफी सामान चोरी कर भाग गए। सुबह प्रधान शिवराज और पत्नी की आंख खुली तो कमरे का दरवाजा खुला देखकर चौंक गए। इसके बाद अंदर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी में रखे जेवरात और नगदी भी गायब थे। प्रधान ने तुरंत इसकी सूचना कैलिया थाना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष एसआई नरेश कुमार व हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां का जायजा लिया। प्रधान ने बताया कि चोर अलमारी में रखे 17 तोले सोने के जेवरात और 20 तोला चांदी के जेवरात समेत दो लाख 71 हजार रुपये के साथ अन्य सामान भी ले गए हैं। उन्होंने बताया कि एक लाख रुपये भी हरी मटर बेची थी। उसका पैसा रखा था। एक लाख रुपये उनकी बेटी घर में रखा गई थी। 57 हजार रुपये उनके रिश्तेदार ने उधार के वापस किए थे। इसके अलाव पत्नी के भी पैसे रखे थे। पुलिस ने प्रधान की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। थानाध्यक्ष का कहना है कि चोरों की हर तरफ तलाश की जा रही है। चोर जल्द ही पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें