फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को छोड़कर भागे कार सवार बदमाश

Tue, 04 Jun 2019 11:52 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
एसपी के साथ दोनों बच्चे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बघौरा निवासी हरेंद्र सिंह चौहान ने पुलिस को बताया कि उनके मकान पर काम चल रहा था। घर के बाहर बेटे का बेटा गौरव (13) और बेटी की बेटी साक्षी (12) खेल रहे थे। तभी पता पूछने के बहाने एक मारुति वैन दोपहर करीब तीन बजे के आसपास आकर रुकी और बच्चों को जबरन खींच ले गई। जब बच्चे थोड़ी देर तक घर नहीं पहुंचे तो हम लोग खोजने निकले तो वो नहीं मिले। तत्काल ही पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन


हरकत में आई पुलिस हाईवे के अलावा रेलवे और बस अड्डों के आसपास मुस्तैद हो गई। शाम करीब सात बजे के आसपास दोनों बच्चे स्टेशन रोड स्थित एक होटल के पास रोते हुए राहगीरों को मिले और उन्होंने ही अपने अपहरण की कहानी बताई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। फिर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। एसपी स्वयं बच्चों को परिजनों के सुर्पुद करने पहुंचे। वहीं कोतवाली पुलिस अपहरण की घटना को नकार रही है। कोतवाल के मुताबिक बच्चे डरे हुए हैं, इसलिए अपहरण की कहानी गढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें