फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार भाइयों ने युवक को अगवा किया

Mon, 24 Apr 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला/उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। होटल पर खाना खा रहे युवक को कार सवार दो सगे भाइयाें ने मारपीट कर अगवा कर लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी की लेकिन आरोपी भाग निकले। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्जकर ली है। कोतवाली पुलिस युवक की तलाश में ग्वालियर रवाना हो गई है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के गांव सरसौखी निवासी पंकज सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार की रात करीब 8 बजे उसका पुत्र प्रेमसिंह (22) रविवार की रात कालपी रोड स्थित गोविंदम् होटल में खाना खाने गया था। वहां पर ग्वालियर के मालनपुर निवासी रामू व उसका भाई संजू कार से आया और प्रेम सिंह को तमंचे के बल पर कार में डालकर अगवा कर ले गए, जब इसकी जानकारी परिजनाें को हुई तो वह कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घेराबंदी की लेकिन आरोपी भाग निकले। पुलिस ने दोनाें आरोपियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली है। कोतवाल संजय गुप्ता का कहना है कि मामले किसी रंजिश का लग रहा है। फिलहाल पुलिस टीम को ग्वालियर भेजा है। जल्द ही युवक को बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें