फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में आग से सामान जला, तीन मवेशी झुलसे

Tue, 24 Apr 2018 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
fire - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सोप्ता निवासी अवधेश पुत्र राजाराम की बेटी नीरू की सोमवार को शादी थी। सुबह जैसे ही बारात विदा हुई तो उधर घर के एक बाहर वाले कमरे में आग लग गई। कमरे से धुंआ निकलता देखकर घर में मौजूद लोग व ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और तुरंत आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। देखते ही देखते आग भीषण होती चली गई। इस पर ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

विज्ञापन


जानकारी पाकर कुछ ही देर में दमकल गांव पहुंच गई। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक उस कमरे में रखी गृहस्थी व वहां बंधे तीन मवेशी आग की चपेट में आग से झुलस गए। मवेशियों को आनन फानन में बाहर निकाला गया और पशु चिकित्सक बुलाकर इलाज कराया गया। गनीमत यह रही वहां पर कुछ ज्यादा सामान नहीं रखा हुआ था। उधर ग्रामीणों की सूचना पर गांव के लेखपाल ने वहां पहुंचकर जांच की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें