रास्ते में निकलने के विवाद में बसपा विधायक के पुत्र ने अपने साथियाें के साथ एक युवक को मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने विधायक के पुत्र व उसके एक साथी को गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया और पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर उसको मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। शहर कोतवाली के मुहल्ला सुशीलनगर निवासी
प्रहलाद सिंह यादव ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे बाइक से अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में माधौगढ़ विधायक संतराम कुशवाहा के पुत्र पर्वत कुशवाहा अपने साथी मनीष कुशवाहा व खेमराज राजपूत के साथ खड़े थे और उनकी कार रास्ते में खड़ी थी। उसने कार हटाने को कहा तो तीनाें ने उसे घेर लिया और सड़क पर
खींचकर लात घूसाें से पीटने लगे। इस दौरान उसके सिर में गंभीर चोट से सिर फट गया। चीख पुकार सुनकर वहां मुहल्ले वाले आ गए और उन्होंने उसे बचाया। इस दौरान कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई तो कोतवाल संजय गुप्त तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने विधायक पुत्र पर्वत सिंह व खेमराज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल प्रहलाद की तहरीर पर
आरोपियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उनके खिलाफ शंातिभंग की कार्रवाई की है। पुलिस ने विधायक के पुत्र को रात भर हवालात में रखा। इस दौरान कई सिफारिशी फोन आए लेकिन पुलिस ने नहीं सुनी।