रामपुरा। दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने गोलक में रखे डेढ़ लाख रुपये चोरी कर ले गए। घटना के समय दुकानदार परिवार सहित रिश्तेदारी में गया था। बुधवार की सुबह दुकान का ताला टूटा देख उसे चोरी की जानकारी हुई। उसने थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है।
रामपुरा थानाक्षेत्र के पचोखरा निवासी कृपाराम राठौर पुत्र कृष्णा प्रसाद घर पर परचून की दुकान किए है। मंगलवार की रात वह दुकान बंद करके परिवार सहित रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गया था। सूना घर पाकर चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और दुकान का ताला तोड़ दिया। गोलक में रखे डेढ़ लाख रुपये चोरी कर ले गए। सुबह घर लौटने पर उसे जानकारी हुई।
कृपाराम ने बताया कि उसने यह रुपये दुकान का सामान खरीदने के लिए इकट्ठा किए थे। थानाध्यक्ष सुनील तिवारी ने बताया कि सूचना मिली है जांच के लिए पुलिस को भेजा गया है।