चार दिन पहले हुई रेप के बाद बच्ची की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार को ग्रीन गैंग के बैनर तले छात्राआें ने शहीद भगत सिंह चौराहे पर जाम लगाकर पुलिस से मामले के शीघ्र खुलासे तथा हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पाकर कोतवाल आलोक सक्सेना मौके पर पहुंचे और छात्राओं को आश्वस्त किया की पुलिस पूरे मामले में जुटी है।
जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे। शहर के राठ रोड स्थित विवाह घर से मंगलवार की रात अज्ञात आरोपियाें ने एक सात वर्षीय मासूम को अगवा कर उसके साथ रेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। रविवार को ग्रीन गैंग की जिलाध्यक्ष सुमन गोस्वामी के नेतृत्व में स्कूली छात्राआें ने शहीद भगत सिंह चौराहे
पर जाम लगा दिया। करीब आधा घंटे तक चले जाम से यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। सूचना पाकर कोतवाल आलोक सक्सेना मौके पर पहुंचे और उन्हें अब तक की पुलिस की
कार्रवाई से अवगत कराया। आश्वासन दिया कि आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। छात्राआें ने चेतावनी दी कि अगर तीन दिन में मामले का खुलासा न हुआ तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगी।
बच्ची की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च
नगर के युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर बच्ची के हत्याकांड में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग की। नगर के युवाओं ने कुछ दिन पूर्व उरई में हुए बच्ची के हत्याकांड को लेकर नगर के विभिन्न मार्गों से होकर कैंडल मार्च निकाला। युवाओं ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस को प्रशासन को हत्याकांड में शामिल
आरोपियों को ऐसी सजा दिलाई जानी चाहिए ताकि कोई अपराधी आगे इस प्रकार के कृत्यों को अंजाम न दे सके। इस मौके पर आयुष श्रीवास्तव, विवेक चौरसिया, फानिस खान, शिवम, सिद्धार्थ, शशांक, रोहित, शुभांसु, अमन, अभि, अशुमन, सुमित, नदीम, दीपक श्रीवास्तव, शाहरूख, प्रदीप श्रीवास्तव, रामेंद्र, वरूण श्रीवास्तव, पार्थ द्विवेदी, अमन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
पूछताछ के बाद वेटर व हलवाई को छोड़ा
शहर के राठ रोड स्थित गेस्ट हाउस से रेप के बाद बच्ची की हत्या के मामले में पकड़े गए वेटरों और हलवाई को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। मामले में पुलिस ने मंगलवार को हलवाई व करीब 18 वेटराें को हिरासत में लिया था। कोतवाली में लगातार बैठाए रहने पर शनिवार को वेटराें ने खाना छोड़ दिया था और परिजनों ने भी हंगामा किया। इसके
चलते पुलिस ने रविवार की सुबह पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया।मालूम हो कि शहर कोतवाली के राठ रोड स्थित एक विवाह घर में समथर से बारात आई थी। बारात में एक सात वर्षीय बच्ची भी आई थी। देर रात करीब 10:30 बजे बच्ची को अज्ञात लोगाें ने अगवा कर लिया और उसके साथ रेप करके मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने इस मामले में उस
दिन विवाह में खाना बना रहे हलवाई जानकी प्रसाद व करीब 18 वेटराें को हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इधर, चार दिन से कोतवाली में बैठे वेटराें ने शनिवार को खाना नहीं खाया। उनके परिजनाें ने कोतवाली का घेराव कर वेटरों को निर्दोंष बताया और उन्हें छोड़ने की मांग की थी। रविवार को कोतवाल आलोक
सक्सेना ने पूछताछ के बाद सभी को घर भिजवा दिया। उनका कहना है कि पुलिस आरोपियाें की तलाश कर रही है। कई संदिग्ध पुलिस के रडार पर है जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपी सलाखाें के पीछे होंगे।